पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव, शिव-पार्वती भक्ति गीतों और नृत्य ने मोहा मन

जौनपुर। JCI जौनपुर चेतना द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। इसके उपरांत संस्था की सदस्यों ने भगवान शंकर और माता पार्वती को समर्पित भक्ति गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धा और सांस्कृतिक समर्पण का सुंदर उदाहरण पेश किया।

महोत्सव के दौरान विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह और उमंग से भाग लिया। खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा का संचार किया, जिससे हर चेहरा खिल उठा।

संस्था की अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने सावन माह के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "सावन न केवल हरियाली और प्रकृति के सौंदर्य का उत्सव है, बल्कि यह सामाजिक एकता, प्रेम और पारिवारिक रिश्तों को मजबूती देने वाला महीना भी है। हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे पर्व हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत करते हैं।"

इस अवसर पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष मेघना रस्तोगीनीतू गुप्तामधु गुप्ताकल्पना केसरवानीरीता कश्यपअभिलाषा श्रीवास्तवसोनी जायसवालमीरा अग्रहरि, कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता, प्रोग्राम डायरेक्टर सरला महेश्वरीसंचिता सेठरेनू आर्य, तथा सदस्य अनीता सेठअंजू पाठकमीना गुप्ता सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर सावन के इस उल्लासमय पर्व को नारी शक्ति की रचनात्मकता, भक्ति और सामूहिक ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक मनाया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज और सावन गीतों की गूंज के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

खुटहन में अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण पकड़ा गया, तीन लोगों के खिलाफ केस; 81 सिलेंडर बरामद

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जिन्होंने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीतिक चेतना जगाकर 'हुक्मरान' बनने का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर डीएम की सख्त नजर, कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण