कैमरों से कटेगा आटोमैटिक चालान,चार चौराहों पर लगाये गये कैमरे

जौनपुर। वैसे तो पूरे जनपद में ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस आये दिन अभियान चलाकर हजारों की संख्या में यातायात नियमों का पालन न करने वालों का चालान काट रही है लेकिन अब जनपद में सी सी टी वी कैमरों की मदद से आनलाइन चालान भी काटने का काम शुरू हो गया है।इस नई व्यवस्था के अंतर्गत जौनपुर शहर में पालिटेक्निक,जेसीज और सिपाह और पंच हटिया तिराहे पर कैमरों द्वारा स्वयं चालान काटने की व्यवस्था कर दी गई है।इन सी सी टी वी कैमरों को यातायात पुलिस कन्ट्रोल रूम से जोड़ा गया है। बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने, हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने,बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर चालान आनलाइन कट जायेगा। कुछ बाइक सवार चालान से बचने के लिए या तो हाथों में या तो बाइक में ही हेलमेट टांग कर इस मकसद से चलते हैं कि कही चेकिंग चल रही होती है तो थोड़े समय के लिए हेलमेट लगा लेते हैं फिर निकाल लेते हैं लेकिन कैमरे से अब उनका चालान खुद ब खुद कट जायेगा और उन्हें पता भी नहीं चलेगा। यातायात नियमों के पालन में जौनपुर पुलिस प्रशासन की सख्ती का असर देखने को मिलने लगा है वर्ष 2025 के जनवरी फरवरी में सड़क दुघर्टनाओं में कुल 85 मौतें हुई थीं वहीं वर्ष 2026  जनवरी-फरवरी में कुल मौतों की संख्या 63 रही है जो राहत की बात है।

Comments

Popular posts from this blog

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग