अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान दुर्घटनाग्रस्त, 232 लोग सवार

 

आज दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर B787 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 200 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू सदस्य शामिल हैं।



घटनास्थल पर काले धुएं के गुबार देखे गए, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। BSF, NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।



गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। लोकल लोगों को वहाँ से खाली कराया जा रहा है। बचाव और राहत कार्य जोरोशोरों से चल रहा है। 

                           

विस्तृत जानकारी का इंतजार है। एयर इंडिया ने कहा है कि वे जल्द ही आदिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर अपडेट साझा करेंगे।

हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। 🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

धान की रोपाई करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, गांव में मचा कोहराम

प्रो.ब्रजेन्द्र सिंह की सेवानिवृत्ति पर सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में विदाई समारोह

जौनपुर को मिली शिक्षा की नई सौगात राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया केंद्रीय विद्यालय सत्र 2025-26 का शुभारंभ