*कोचिंग से लौट रहे छात्र पर अज्ञात युवकों ने किया हमला*



जौनपुर। इन दिनों बैखौफ है अराजक बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिंगरामऊ में सोमवार की शाम को कोचिंग से लौट रहे एक छात्र पर कुछ मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने छात्र को पंच से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहे। जानकारी के मुताबिक रजनीपुर गांव निवासी उज्ज्वल पांडे पुत्र अखिलेश पाण्डे सोमवार की शाम को कोचिंग से घर लौट रहे थे। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे कुशहा मोड पर तीन मोटरसाइकिल पर 7- 8 की संख्या में बैठे मनबढ़ युवकों ने रोक लिया फिर गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दिए। इसी दौरान एक युवक ने उज्ज्वल के सिर पर पंच से वार कर दिया जिससे वो लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घायल छात्र को तत्काल प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ लाए जहां पर बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ सैयद हुसैन मुन्तज़र ने बताया कि तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है बाकी आरोपियों के खिलाफ टीम गठित कर दी गई एवं मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*