गीतांजलि जौनपुर का 54वां होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जौनपुर। जनपद की प्रतिष्ठित रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि जौनपुर द्वारा पूर्व परंपरा के अनुसार 54वां होली मिलन समारोह नगर के घनश्याम दास मैरिज हॉल, उर्दू बाजार (टैगोर नगर) में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक जगत की अनेक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी रमेश चंद शर्मा ने की। मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी (भागवत कथावाचक एवं भूगर्भ जल अन्वेषक) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में होली पर्व की सांस्कृतिक महत्ता बताते हुए इसे प्रेम, सद्भाव और संयम के साथ मनाने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अश्वनी सहगल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बालाजी ग्रुप की प्रस्तुति रही। गायक पंडित अभिषेक शर्मा एवं सत्यम साहू ने होली गीतों और बरसाने की होली की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को रंगमय बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने अबीर-गुलाल लगाकर एवं फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

संस्था के महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह को सफल बनाने में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों का सराहनीय योगदान रहा। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम भव्य रूप ले सका।

अंत में संस्था अध्यक्ष नीरज शाह ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र देव विक्रम ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*