राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार- प्रसार के लिए आयोजित होगा पुस्तक वितरण सम्मान समारोह



सांसद श्याम सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि

जौनपुर। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत जिले  में राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन 16 नवम्बर को 12.00 बजे रज़ा डी. एम. शिया इंटर कॉलेज, में आयोजित होगा। इसमें जनपद के 60. पूर्व माध्यमिक विद्यालय को दस हजार, 32 उच्च विद्यालयों को पच्चीस हजार एवं 16 कॉलेज/इंटर कॉलेज को पचास हजार रूपये मूल्य की पुस्तकों का निःशुल्क वितरण, पुस्तक वितरण सम्मान समारोह के माध्यम से माननीय सांसद द्वारा किया जायेगा। माननीय सांसद श्री श्याम सिंह यादव की इस अनोखी पहल से जिले के 108 शैक्षणिक संस्थानों को हिन्दी साहित्य से संबंधित हिन्दी के महान लेखकों की रचनाओं से समृद्ध एक मिनी लाईब्रेरी की प्राप्ति एवं स्थापना हो जायेगी।       
पुस्तक वितरण सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सांसद  श्याम सिंह यादव  होंगे और विशिष्ट अतिथि  जयकेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक,जिला ग्राम्य विकास अभिकरण,  होंगे। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गौरखनाथ पटेल, विशेष आमंत्रित अतिथि हैं।
इस योजना को सफलतापूर्वंक क्रियान्वित किये जाने में जयकेश त्रिपाठी , जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनसे मिली जानकारी के अनुसार प्रातः 10.00 बजें से अपराहन् 12.00 बजे तक रज़ा डी.एम.शिया इंटर कालेज में पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सांसद श्याम सिंह यादव द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तत्पश्चात् पुस्तकों का वितरण किया जायेगा। 
कार्यक्रम के आयोजक सह जिला विधालय निरीक्षक राजीव रंजन कुमार मिश्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत जिले में राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार का यह पहला आयोजन है। सोशल मीडिया (व्हटस/फैसबुक) के इस जमाने में ज्ञान की रक्षा के लिए पुस्तकों की जिंदगी बचाने का जो महान कार्य सांसद ने किया है वे इसके लिए बधाई के पात्र है।

खास आकर्षण
पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का सबसे खास आकर्षण यह होगा कि इस अवसर पर  जनपद के साहित्य-संस्कृति से जुडे 13  साहित्यकारों को सांसद श्याम, सिंह यादव  द्वारा प्रशस्ति-पत्र, पुस्तकें एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वाले 13 साहित्यकारों के नाम (1) डॉ. सत्य नारायण दुबे 'शरतेन्दु' (2) डॉ. पी.सी.विश्कर्मा (3) अहमद निसार (4) जनार्दन अस्थाना  (5) डॉ. ज्योति दास (6) अजय कुमार सिंह (7) होरी लाल 'अशांत' (8) सभाजीत द्विवेदी 'प्रखर’ (9) डॉ. ब्रजेश कुमार यदुवंशी हैं। (10) योगेन्द्र मौर्य (11.) मज़हर आसिफ़ (12.)  प्रशांत कुमार मिश्र (शांत जौनपुरी)  (13.) प्रो. डॉ. राजदेव दुबे ।
इन विद्यालयों में होंगी 10000 रुपए की पुस्तकें वितरित
राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में  जनपद के इन 10 विकास खंड- सुईथाकला,  नगर पालिका, सोंधी शाहगंज, बदलापुर,   सुजानगंज, महराजगंज, करंजाकला,खुटहन, बक्शा,  सिकरारा के 60 पूर्व माध्यमिक  स्कूलों को 10,000. हजार रुपए की पुस्तकें सांसद द्वारा सम्मान पत्र. के साथ सम्मानित करते हुए प्रदान की जाएंगी।1 शांती निकेतन पूर्व मा0 विद्यालय खर्गसेनपुर थानागद्दी , सुईथाकला, 2 मीना रिजवी (शिया) गल्र्स जू0हा0 स्कूल,नगर पालिका, 3 जनता पूर्व मा0 विद्यालय अर्गुपुर कला शाहगंज, सोंधी शाहगंज, 4 इमामियां गल्र्स ज0हा0 स्कूल सिपाह,नगर पालिका, 5 जनता जर्नादन ल0मा0 विद्यालय रतासी बहरीपुर, बदलापुर, 6 लक्ष्मीशंकर यादव उ0मा0 विद्यालय बरौत सराय मोहिउद्दीनपुर,सुईथाकला,7 जनता जू0हा0 स्कूल अमारी, सुईथाकला, 8 महात्मा गांधी पूर्व मा0 विद्यालय जपटापुर,सोंधी शाहगंज, 9 पराहित किसान पूर्व मा0  विद्यालय पराहित म0 शहर, सुजानगंज, 10 फुरकानियां ज0हा0 स्कूल शान्ती तालाब खेतासराय,सोंधी शाहगंज, 11 श्री सीताराम पूर्व मा0 विद्यालय रसिकापुर रमदेइया , महराजगंज, 12 नेहरू किसान जूहा0 स्कूल सोगर शाहगंज,सोंधी शाहगंज, 13 श्री रघुवीर पूर्व मा0 विद्यालय बारी बरहता म0शहर, सुजानगंज आदि 108 विद्यालय शामिल है।


Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त