अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले निकली चित्रगुप्त की शोभायात्रा


 जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा चित्रगुप्त पूजन उत्सव के पर्व पर श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा नगर में बुधवार को निकाला गया। शोभा यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव रहे । जनपद के दूर दराज से आए चित्रांश बंधुओ के साथ कई गणमान्य व समाजसेवी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद में विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना करके 2:00 बजे दिन में भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में चित्रांश बंधुओ ने हिस्सा लिया शोभायात्रा में भव्य रूप से रथ सजाया गया था जिसकी सुंदरता लोगों को मंत्र मुग्ध कर रही थी। शोभायात्रा नगर पालिका परिषद से चलकर कोतवाली चौराहा ,चहारसू चौराहा ओलन्दगंज होते हुए रुहट्टा स्थित श्री चित्रगुप्त धर्मशाला पर पहुंची जहां पर चित्रगुप्त भगवान की भव्य आरती चित्रांश बंधुओ द्वारा करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव रहे। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष सौरम श्रीवास्तव मयंक श्रीवास्तव दयाशंकर निगम, संजय अस्थाना समाजसेवी नलनीश श्रीवास्तव अनुराग श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव श्याम रतन श्रीवास्तव सरोज श्रीवास्तव विनय श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री मोहन शंकर श्रीवास्तव प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव रुद्र प्रताप श्रीवास्तव रजत श्रीवास्तव रघुवंश श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी आनंद मोहन श्रीवास्तव डॉ अजय श्रीवास्तव सुभाष चंद्र श्रीवास्तव विपिन श्रीवास्तव अनुराग श्रीवास्तवमनीष श्रीवास्तव बच्चा अजय वर्मा संतोष श्रीवास्तव बीआरपी अजय श्रीवास्तव बीआरपी सहित सैकड़ो चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। सभा का संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव सभासद ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त