समाजवादी सकारात्मक राजनीति का बुनियादी सिद्धांत है: पूर्व विधायक- लाल बहादुर यादव
स्मृतिशेष सीताराम यादव का स्मृति दिवस समारोह
सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सीताराम यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने किये याद
महराजगंज (जौनपुर)। सपा के संस्थापक सदस्य व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे स्व. सीताराम यादव की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव रमदेईया, कोल्हुआ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
शनिवार सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की पुण्यतिथि पर शनिवार को पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा
कि आज जन-जन में जो सामाजिक चेतना और जागरूकता आई है, उसकी ज़मीन सीताराम ने नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव के साथ समर्पित होकर ही तैयार की थी। आज हम सबकी ये ज़िम्मेदारी है कि उनके बोये सैद्धांतिक बीजों और उनके रोपे हुए वैचारिक पौधों को और भी अधिक सकारात्मक वातावरण दें, जिससे समानता-समता, सौहार्द और सबकी संवृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके और विकास की दिशा सब भेदभाव मिटाते हुए, देश के अंतिम व्यक्ति से प्रथम व्यक्ति की ओर हो जाए।
सीताराम यादव ने ही हम सबको ये समझाया और सिखाया कि सच्चे लोकतंत्र की सच्ची दिशा नीचे-से-ऊपर की ओर होती है। जब पंक्ति का अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा तभी समाज और देश सशक्त होगा। यही ‘समाजवादी सकारात्मक, राजनीति’ का बुनियादी सिद्धांत है, हम सब आज फिर से सीताराम यादव के संकल्पों-सिद्धांतों पर चलने व उनके लिए लड़ने का वचन उठाते हैं। बाबू जी को पुनः नमन और सार्थक स्मरण!
मुंबई सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम के पुत्र अजय यादव ने कहा पिता जी समाजवादी पार्टी की स्थापना से लेकर जीवन भर इसके विचारों को आगे बढ़ाने तथा पार्टी को मजबूत करने का काम किया। हम आज भी उनके आदर्शों पर चलते आ रहे है।
सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के सपनों को साकार करने में सीताराम जी का हाथ सदैव आगे रहता था। सीताराम यादव हम सबके प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने हमेशा पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाना चाहिए।
सीताराम असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। उनके सिद्धांतों को हमें अपने जीवन में उतरना चाहिए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि सीताराम ने पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर वर्षों पूर्व समाजवादी पार्टी के रूप में जो पौधा रोपा था, वह आज उनके सिद्घातों के अनुरूप वटवृक्ष बन चुका है। सीताराम यादव राजनीति में अपनी अलग पहचान रखते थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी परमहंस महाराजगंज जी ने की, संचालन डॉ. लाल रत्नाकर ने किय।
श्रद्धांजलि सभा को
विवेक रंजन यादव (सपा प्रदेश सचिव), राजा राम यादव
,सीताराम यादव,
,शेषमणि,
,राम अभिलाष पाल
,जयनाथ यादव
,डॉ.सलोनी,
,विनय सिंह प्रमुख,
,अर्जुन यादव
शार्दूल सिंह ,
,अब्दुल हक अंसारी ,श्याम नरायण बिन्द आदि लोगों ने सम्बोधित किये।।
Comments
Post a Comment