भाजपा से नाराज ब्राह्मण अब बगावती मूड में, समाज को लाम बंद करने में जुटे संगठन के लोग




      बैैठक के पश्चात ब्राह्मण समाज के लोग
जौनपुर । प्रदेश सरकार द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों पर किये जा रहे जुल्म ज्यादतियों के खिलाफ अब ब्राह्मण समाज भाजपा के खिलाफ लाम बंद होने लगा है। इसी क्रम में आज जनपद जौनपुर में भारतीय ब्राह्मण महासभा की कई बैठके संगठन के मुखिया पं राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में उपस्थिति ब्राह्मणों को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन काल में जहां ब्राह्मण समाज असुरक्षित हो गया है वहीं पर प्रदेश में विकास होने के बजाय आराजकता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। लूट हत्या बलात्कार जैसे संगीन अपराधों मे खासी बढ़ोत्तरी हुई है। 
उन्होंने भाजपा पर खुला आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में धर्म जाति के नाम पर विद्वेष फैलाते हुए पूरे समाज को लड़ा कर सत्ता का सुख भोगना चाहती है। आज देश की सम्पत्तियों को बेधड़क बेंचा जा रहा है। सरकार की हठधर्मिता से देश कंगाल हो रहा है। संगठन के लोगों से जौनपुर में मल्हनी विधानसभा के लिये होने वाले उप चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों को चाहिए कि जो भाजपा को परास्त करने के नजदीक हो उसका साथ देकर भाजपा को उसकी औकात बता दिया जाना चाहिए। 
इस समय देश एवं प्रदेश को बचाने के लिए यही उचित होगा कि भाजपा जो अपने रास्ते से भटक चुकी है को सत्ता से बेदखल करने का दायित्व अब ब्राह्मण समाज के उपर आ गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थिति सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मणों से भाजपा का विरोध करने का हाथ उठा कर आश्वासनभी प्राप्त किया। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ,जिला प्रभारी अतुल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा, रामदयाल द्विवेदी, वेद प्रकाश शुक्ला आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। साथ ही बड़ी संख्या में पदाधिकारियों समाज के लोग उपस्थित रहे। जो यह संकेत करता है कि ब्राह्मण अपने उपर हो रहे जुल्म ज्यादतियों से खासा नाराज है इसका खामियाजा उप्र में भाजपा को भुगतनापड़ सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

चिकित्सक दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा चिकित्सक को सम्मानित किया गया

**"गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस पर जोरदार मांगें: जाति प्रमाण पत्र, प्रतिमा स्थापना और आरक्षण की माँग"**

*यूपी में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन की प्रक्रिया आज से शुरू*