जंगली सुअर समझ कर शिकारी ने दागी गोली , झाड़ी में प्रेमिका के साथ छिपे युवक को लगी हुई मौत, जानें कहांनी

लड़की के साथ युवक झाड़ियों में बैठा था। जंगली सूअर के शक में शिकारियों द्वारा चलाई गई गोली लगने से युवक की मौत हो गई। छर्रा लगने से लड़की भी गम्भीर रूप से घायल हो गई। शिकारी जब मौके पर पहुंचे उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। वे मौके से भाग गए। लड़की भी युवक को छोड़कर चली गई। यह सनसनीखेज खुलासा सोमवार को पुलिस ने किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना यूपी के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के पतखिरना गांव की है।  
एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पतखिरना निवासी शंकर गोंड का शव तीन दिन पहले झाड़ियों में मिला था। उसके शरीर पर नुकीले हथियार से चोट के निशान थे। इस मामले में मृतक के पिता राजपाल गोंड की तहरीर पर 31 मार्च को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
घटना के अनावरण में एसओ अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगी थी। तफ्तीश में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह पतखिरना गांव के ही गोविंद बैगा और शिवनारायण को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि 30 मार्च को दोनों जंगली सूअर का शिकार करने निकले थे।
जंगल में एक सूअर का पीछा करते हुए फायर भी किया, लेकिन वह भाग गया। इसी दौरान उन्हें नाले के पास झाड़ियों में कुछ हलचल दिखी। यह सोचते हुए कि सूअर झाड़ियों में ही छिपा होगा, दोनों ने फिर से गोली दाग दी। यह गोली झाड़ियों के पीछे मौजूद शंकर को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जंगल में लकड़ी काटने गई गांव की एक लड़की युवक के साथ थी। छर्रा लगने से वह घायल हो गई।
दोनों जब शिकार लेने वहां पहुंचे तो शंकर को मृत देख सन्न रह गए। इसी बीच जख्मी लड़की वहां से फरार हो गई थी। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बारूदी गन (शिकार में उपयोग आने वाला) भी बरामद हुआ। 

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को