जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जौनपुर में तीन पालियों में प्रशिक्षण

जौनपुर। भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत मकान सूचीकरण गणना ब्लाक (एचएलबी क्रिएशन) के गठन के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में तीन पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की।

प्रशिक्षण सत्र पूर्वान्ह 10 से 11 बजे, 11:30 से 12:30 बजे तथा अपरान्ह 1 से 2 बजे तक चला। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व जिला जनगणना अधिकारी परमानंद झा तथा जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि एवं सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 युवराज गर्ग ने विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण में जनपद के सभी उपजिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, सफाई निरीक्षक एवं टैक्स कलेक्टर सहित कुल 735 कर्मियों ने भाग लिया।

युवराज गर्ग ने पीपीटी के माध्यम से जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण गणना ब्लाक के गठन की प्रक्रिया, मानक एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह कार्य 08 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मकान सूचीकरण ब्लाक गठन का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि जनगणना का प्रथम चरण समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की

स्वर्णकार समाज को जनसंख्या के हिसाब से मिले राजनैतिक भागीदारी: विनीत सेठ