बन्द घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवरात समेत नगदी किया पार

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहलमापुर नदौली गांव में एक ही परिवार के सूने घरों को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद चोरी होने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया।

जानकारी के अनुसार पहलमापुर नदौली गांव निवासी दशरथ सिंह पुत्र स्वर्गीय रामजीत सिंह के परिवार में 4 भाई हैं। दशरथ सिंह के एक लड़का और एक लड़की हैं। उनके भाई जनार्दन सिंह के भी एक लड़का और एक लड़की हैं। वहीं सौरभ सिंह की पत्नी पूजा सिंह को बीते दिनों फैजाबाद में एक लड़की हुई थी। सौरभ सिंह को पहले से एक लड़की थी और अब एक और लड़की हुई थी जिसे देखने लोग गए थे। परिवार का एक अन्य भाई कृष्ण कुमार सिंह छत्तीसगढ़ में सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं और उनका परिवार लखनऊ में रहता है।
मंगलवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे दशरथ सिंह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर फैजाबाद चले गए थे। साथ ही सौरभ सिंह और पूजा सिंह भी अपने परिवार सहित फैजाबाद में ही रह रहे थे जहां पूजा सिंह को बच्चा हुआ था। बुधवार को कृष्ण कुमार सिंह भी ड्यूटी पर चले गये थे।
घर पर केवल 70 वर्षीय आलती सिंह मौजूद थीं जो रोज की तरह नीचे बने कमरे में तकरीबन 10 बजे तक सो गई थीं और सुबह करीब 7 बजे तक सोती रहती हैं। इसके पहले 5 बजे तक उठ जाती थी। इसी घर में चारों भाइयों के बड़े पिता के बेटे सेवकान्त सिंह पुत्र रामपाल सिंह और सीमा सिंह पत्नी शिव कुमार सिंह भी घर में ही सोए हुए थे। सीमा सिंह ही ऊपर छत पर पहुँचती है और देखती है कि कमरों के दरवाजे खुले हुए है जिसकी सूचना वो आलती सिंह को देती है जिसके बाद आलती सिंह ऊपर पहुँचती है तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
इसी दौरान 19 दिसंबर को दोपहर लगभग 1 बजे यूपी डायल 112 पर घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सूचना देकर बुला लेती है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर से कुछ फिंगरप्रिंट के निशान एकत्र कर अपने साथ ले गई।
बताया गया कि मकान में कुल लगभग 8 कमरे हैं। नीचे के कमरों में कोई चोरी नहीं हुई जबकि ऊपर बने 5 कमरों में से तीन कमरों में चोरी हुई है। पीड़िता आलती सिंह के अनुसार घर से करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके हैं। आलती सिंह ने बताया कि दरवाजों के ताले न टूटे मिले और न ही कुंडी कोढे काटे गये हैं। चाभियों से खोले हुए दिखाई पड़ते है। मौके पर पहुँची पुलिस ने भी इस बात की चर्चा की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: खेतासराय में डॉक्टर सुनील राजभर की हत्या, शव घर के सामने लटकाया गया

कबीरूद्दीनपुर में खूनी संघर्ष पुराने विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर सीसीटीवी असलहा लहराने का वीडियो हुआ वारयल

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 2 लाख लाभार्थियों के खातों में भेजी 2000 करोड़ की अनुदान राशि