सुजानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल छिनैती में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर।थाना सुजानगंज पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया ओपो A53 मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

थानाध्यक्ष सुजानगंज के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना सुजानगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 342/2025 के अंतर्गत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अमरजीत बिंद पुत्र अच्छेलाल बिंद, निवासी ग्राम भिखारीपुर, थाना मछलीशहर तथा पंकज सरोज उर्फ चंदन सरोज पुत्र बटेश्वर सरोज, निवासी ग्राम तिलोरा, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक ओपो A53 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 304(2) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा के साथ कांस्टेबल गया प्रसाद एवं कांस्टेबल रवि गुप्ता शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*