यूपी में 56 तहसीलदार और 38 नायब तहसीलदार का हुआ स्थानान्तरण, देखे सूची


उत्तर प्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। आईएएस, आईपीएस और पीसीएस के तबादलों के बाद अब तहसीलदारों के बड़े स्तर पर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को राजस्व परिषद ने 56 तहसीलदारों व 38 नायब तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। तहसीलदार देवेंद्र कुमार सिंह को कासगंज, नीरज कुमार द्विवेदी और प्रसून कश्यप का मैनपुरी में तबादला कर दिया है। वहीं सर्वेश कुमार सिंह को कानपुर देहात, विवेकशील यादव को शाहजहांपुर और अरुण कुमार को श्रावस्ती का तहसीलदार बनाया गया है। आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है।
इसके साथ ही तहसीलदार कमल कुमार सिंह का मैनपुरी से आजमगढ़ तबादला कर दिया गया है। वहीं ऊषा सिंह का मथुरा, अजय कुमार यादव का झांसी, निधि भारद्वाज का शामली, शेर बहादुर सिंह का जालौन, करनवीर सिंह का आजमगढ़ में तहसीलदार के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है।
इसके अलावा संजय कुमार सिंह को पीलीभीत, लखन लाल सिंह राजपूत को बांदा, जगदीश सिंह को फतेहपुर, राम प्रसाद त्रिपाठी को अयोध्या और अजीत कुमार सिंह-द्वितीय को चंदौली भेज दिया गया है। विशाल कुमार शर्मा को बरेली, रमेश चंद्र पांडेय को मुरादाबाद, अजय कुमार-प्रथम को सिद्धार्थनगर, श्याम नारायण शुक्ला को कानपुर देहात में तहसीलदार के पद पर तबादला कर दिया गया है।
इसके साथ ही बालकृष्ण सिंह सीतापुर, संजय कुमार अग्रहरि तहसीलदार हरदोई, राजेश कुमार यादव महराजगंज, अमित कुमार त्रिपाठी तहसीलदार चित्रकूट, नीलम उपाध्याय तहसीलदार प्रयागराज, वंदना मिश्रा बस्ती, नूपुर सिंह तहसीलदार प्रयागराज, अरुण कुमार गिरी तहसीलदार प्रयागराज बने, फूलचंद्र यादव तहसीलदार चित्रकूट और बृजेश कुमार वर्मा प्रथम को बरेली में तहसीलदार बनाया गया है।
जिन तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है उन्हें तीन दिन के अंदर कार्यभार ग्रहण करना होगा। वहीं राविवार को 38 नायब तहसीलदार के तबादले भी किये गए है। अविनाश चौधरी उन्नाव, अरुण कुमार अग्रवाल गाजियाबाद, जागृति सिंह श्रावस्ती, अजय कुमार सिंह भदोही, साक्षी राय का उन्नाव जिले में तबादला कर दिया गया है। रविन्द्र पाल सिंह हमीरपुर, वर्तिका श्रीवास्तव लखनऊ, पूनम कुमारी लखनऊ, अभिषेक यादव सीतापुर, पुष्पेंद्र गौतम प्रतापगढ़, प्रज्ञा अग्निहोत्री हरदोई और पूजा चौधरी का लखनऊ तबालदा कर दिया गया है।
इसके अलावा रश्मि सिंह कानपुर नगर, स्नेहा यादव गोंडा, विनीता रानी मेरठ, पीयूष कुशवाहा प्रयागराज, रेनू वर्मा झांसी, दीक्षा शुक्ला सीतापुर, शफीउद्दीन रायबरेली, एकता त्रिपाठी कुशीनगर, मोनिका तिवारी आजमगढ़, विशाल शाह जौनपुर, अजय प्रकाश सिंह कानपुर नगर, शशांक सिंह शाहजहांपुर, दीपक गौतम उन्नाव, आशुतोष पांडेय उन्नाव, प्रिया गर्ग अलीगढ़, आनंद प्रकाश राय को अयोध्या भेज दिया गया है। इसके साथ ही प्रतिमा द्विवेदी फतेहपुर, महेंद्र कुमार जौनपुर, संध्या यादव रायबरेली, अंजू यादव कुशीनगर, राघवेश मणि त्रिपाठी मथुरा, दीपाली मौर्या वाराणसी, कुमारी रतन बरनवाल बुलंदशहर, योगेश चंद्र मुरादाबाद, प्रियंका त्रिपाठी सीतापुर और कपिल मिश्रा को कौशाम्बी में नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।

    

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त