मड़ियाहूँ तहसील में जिलाधिकारी व एसएसपी ने सुनी फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनता की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में दिखी गंभीरता

जौनपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज तहसील मड़ियाहूँ में जिलाधिकारी जौनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा संयुक्त रूप से जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष व शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ एवं सर्किल के समस्त थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। पूरे समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने एक-एक शिकायत को सुनकर उसके निस्तारण की प्रक्रिया को गति देने पर जोर दिया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन की सक्रियता से आमजन में विश्वास और उम्मीद का माहौल देखने को मिला।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

टीजीटी परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, नकल माफियाओं को डीएम की दो टूक चेतावनी