जनसेवा का जज्बा: 135 कुंतल भूसा दान, DM-SSP ने हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं को किया रवाना

जौनपुर, 18 अप्रैल -विकास खंड रामपुर में भूसा दान महाभियान के तहत जनसहभागिता का शानदार उदाहरण देखने को मिला। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में कुल 135 कुंतल भूसा दान कर गौशालाओं के लिए रवाना किया गया।

*इस पुनीत कार्य में समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया*
राजकुमार सिंह – 35 कुंतल
ग्राम प्रधान कोचरी – 20 कुंतल
राम सिंह पटेल – 18 कुंतल
वीरेंद्र प्रसाद – 15 कुंतल
ग्राम प्रधान भानपुर – 15 कुंतल
विश्वजीत गिरी – 20 कुंतल

यह भूसा सिधवन, पचरुखी जालिम सिंह और पूराजीवन स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों के लिए भेजा गया।
DM और SSP ने भूसा लदी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सभी दानदाताओं को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों और किसानों से अपील की कि इस नेक अभियान में आगे आकर सहयोग करें।

यह पहल न सिर्फ गोवंश संरक्षण बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरक संदेश देती है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण