जौनपुर में हाई अलर्ट: होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम



जौनपुर, 15 अप्रैल -उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी—प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक। जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा सहायकों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रति पाली लगभग 8400 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें और परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की