जौनपुर में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर का आयोजन, छात्रों को सस्ती दरों पर मिली पाठ्य पुस्तकें
कॉलेज के मुख्य भवन में आयोजित इस शिविर में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक शामिल हुए। शिविर में कक्षा 9, 10, 11 और 12 की पाठ्य पुस्तकों की बिक्री की गई, जहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई रॉयल्टी पेड पुस्तकें बेहद कम एवं उचित दरों पर उपलब्ध कराई गईं। इसका लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।
प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों के छात्रों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पाठ्य पुस्तकों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर शिक्षा को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
शिविर के सफल संचालन में टीडी इंटर कॉलेज के अध्यापकगणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन बनाए रखने में भी पूरा सहयोग दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परियावा सिरकोनी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशि कला, रंजना यादव, शशि यादव, कुमारी निधि सिंह, राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, बद्रीनाथ सिंह, राजीव कुमार सिंह, श्याम नारायण मौर्य, संजीव कुमार यादव, शिया इंटर कॉलेज से मोहम्मद अब्बास, संदीप कुमार शुक्ल सहित टीडी इंटर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Comments
Post a Comment