खुटहन में ‘मिट्टी माफिया’ बेखौफ! 20 फीट गहरे गड्ढों से गांव बना खतरे का मैदान, ग्रामीणों में उबाल



जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। गौसपुर के पास मोजीपुर और शेखपुर सुतौली बॉर्डर पर खुलेआम धड़ल्ले से हो रही खुदाई ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।

आरोप है कि प्रशासन की जानकारी के बावजूद गाटा संख्या 221 समेत ग्राम सभा की जमीन, चारागाह और निजी खेतों तक को नहीं छोड़ा जा रहा।

10 से 20 फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे खेतों की मेड़ें कमजोर हो रही हैं और आने वाले बरसात में फसलों के बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है।

इतना ही नहीं, इसका असर पास बह रही गोमती नदी पर भी पड़ने की आशंका है, जिससे कटान और जलभराव जैसी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं, जिससे पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है।
जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही—जिससे सिस्टम की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब सवाल ये है क्या प्रशासन जागेगा या ऐसे ही चलता रहेगा “मिट्टी का खेल”?

आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और इस मुद्दे को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि जिम्मेदारों तक आवाज पहुंचे।

Comments

Popular posts from this blog

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग