डिजिटल जौनपुर की ओर बड़ा कदम: अत्याधुनिक एनआईसी भवन का उद्घाटन, अब प्रशासन होगा और तेज व पारदर्शी


जौनपुर, 20 अप्रैल 2026। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, तेज और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक भवन के शुरू होने से अब शासन और जिला प्रशासन के बीच समन्वय और भी मजबूत होगा।

मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम ने वर्चुअल माध्यम से भवन का उद्घाटन किया, जबकि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान पूजन-अर्चन कर पुजारी को अंगवस्त्रम भी भेंट किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में एनआईसी कार्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहा था, जहां बारिश के दौरान छत टपकने से तकनीकी उपकरणों, इंटरनेट कनेक्टिविटी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गंभीर बाधाएं आती थीं। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ‘क्रिटिकल गैप्स फंड’ के तहत इस आधुनिक भवन का निर्माण कराया गया है।

नए एनआईसी भवन में अत्याधुनिक सर्वर, हाई-स्पीड इंटरनेट और उन्नत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे अब शासन और जनपद प्रशासन के बीच निर्बाध संवाद संभव होगा।

जिलाधिकारी ने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए बताया कि दूसरे चरण में एक बड़े हॉल का निर्माण प्रस्तावित है, जहां भविष्य में बैठकें और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सुनील भारती, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी

रामपुर में पुलिस पर फायरिंग नकाबपोश बदमाशों ने चेकिंग के दौरान किया हमला, बाल-बाल बची टीम