***वर्षों पुराना चकमार्ग विवाद समाप्त, बीडीओ की पहल पर शुरू हुआ निर्माण कार्य***

जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के सादीपुर गांव में वर्षों से लंबित चकमार्ग (चकरोड) विवाद का आखिरकार समाधान हो गया। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नीरज जायसवाल की सक्रिय पहल से इस विवाद का पटाक्षेप हुआ और मौके पर ही चकरोड निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव की निवासी सरस्वती देवी पत्नी अजय कुमार द्वारा लंबे समय से चकमार्ग को लेकर प्रार्थनापत्र दिए जा रहे थे। लेखपाल द्वारा कई बार भूमि की पैमाइश भी की गई, लेकिन सीमावर्ती ज़मीन के मालिकों द्वारा आपत्ति किए जाने के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।

शुक्रवार को बीडीओ नीरज जायसवाल स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ लेखपाल हनुमान प्रसाद गुप्ता, ग्राम सचिव श्यामबहादुर यादव और ग्राम प्रधान सुनीता देवी भी मौजूद रहे। बीडीओ ने मौके पर पैमाइश करवाई और फिर अपनी उपस्थिति में मनरेगा मजदूरों को बुलवाकर चकमार्ग निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता और बीडीओ के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बताया

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*