प्रसपा (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव 6 को आयेंगे जौनपुर


*जौनपुर सदर, शाहगंज, मल्हनी, बदलापुर विस क्षेत्र में करेंगे रोड शो*

  जौनपुर। जौनपुर संसदीय सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रत्याशी श्रीमती संगीता यादव पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के चुनाव प्रचार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव जनपद आगमन पर आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री यादव 6 मई दिन सोमवार को सुबह 9 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन के मैदान पर आयेंगे। इसके बाद रोड शो करते कचहरी होते हुये शेखपुरा स्थित जिला कार्यालय पहुंचेंगे जिसके बाद ओलन्दगंज से शाही पुल होते हुये कोतवाली चौराहे के बाद मोहम्मद हसन कालेज जायेंगे। यहां से कुत्तूपुर तिराहा, सिद्दीकपुर होते हुये पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आगे जपटापुर, गुरैनी बाजार, खेतासराय, शाहगंज होते हुये फैजाबाद मार्ग पर स्थित देवतादीन यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से श्री यादव का काफिला खुटहन मार्ग पर प्रस्थान कर बनुवाडीह, तिघरा तिराहा, गभिरन, मल्हनी, करंजाकला, शिकारपुर, छबीलेपुर, छुंछा होते हुये शम्भूगंज पहुंचेगा जिसके बाद नौपेड़वा, धनियामऊ, कलिंजरा मोड़, तेजी बाजार, बरईपार, गोनापार, शेरवां बाजार, सिकरारा, लाला बाजार हाते हुये फतेहगंज बाजार के जौनपुर आकर रोड शो समाप्त होगा।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि