अहंकारी सरकार के शासन काल में किसान नौजवान कामगार श्रमिक सभी है परेशान -जगदीश नरायन राय



   जौनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व आह्वान पर जनपद में सपा जनो ने सरकार के भ्रष्ट कारनामों एवं कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर मोर्चा संभाल लिया है इसी क्रम में  जफराबाद विधानसभा के अन्तर्गत सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज परिसर में समाजवादी पार्टी जफराबाद  विधानसभा मीटिंग पूर्व मंत्री जगदीश नरायन राय की अध्यक्षता में हुई । जिसमे काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं  की उपस्थित रही।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के आह्वाहन पर “समाजवादी पार्टी का आह्वान ” नामक पत्रक को विधानसभा में प्रत्येक घर तक पहुचाने तथा प्रदेश की अहंकारी सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगो को जागरूक करते हुए समाजवादी पार्टी की विचारधारा और अखिलेश यादव जी के सत्ता में रहते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा किये गए विकास को लोगो तक पहुचाने का संकल्प लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि भाजपा के शासन काल में  सबसे ज्यादा किसान, कामगार, श्रमिक, और नौजवान परेशान हैं। किसानों को राहत देने की जगह कर्ज पर जीने की सलाह दी जा रही हैं।

जिला सचिव नंदलाल यादव ने कहा कि भाजपा किसानों को बड़े -बड़े वादों एवं झूठा सपना दिखाकर अपने महत्वाकांक्षी सरकार बनते ही किसानों के सपनो को भुलाकर पूंजीपतियों को फायदा पहुचने के लिए कर्ज लेकर जीने की सलाह देने लगती है।
इस मौक़े पर उपस्थित डॉ० अवधनाथ पाल, लकी त्रिपाठी,अजय त्रिपाठी,रत्नाकर चौबे,पप्पू रघुवंशी,इंदु प्रकाश सिंह, डॉ० सरफराज़ ख़ान,राजेंद्र यादव (टाइगर), डां० सरफराज़ ख़ान,रवि रांझा,शिवसंत यादव,आदि लोग मौजूद रहे और वर्तमान की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील किया। 

Comments