मानव का कर्म हीं दिलाती है सफलताः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन की मनाई गई जयंती

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन पावेल की 167 वीं जयंती रोवर रेंजर परिसर में चिंतन दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने लार्ड वेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद झंडागीत, शिष्टाचार स्काउट प्रार्थना किया गया। कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। मनुष्य का जीवन, चिंतन और कर्म से ही सफलता को प्राप्त करता है। आज हमारे चिंतन का विषय पर्यावरण की सुरक्षा, लैंगिग समानता और जल संचय की भावना सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स का उद्देश्य वाक्य सेवा करो की भावना, पर्यावरण जीव जंतुओं तथा मानवता के प्रति सदैव होनी चाहिए। स्काउटिंग और रोवर्स रेंजर हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ जगदेव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव एवं डॉ राज बहादुर यादव सहायक कुलसचिव दीपक सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार गौतम, डा.विनय कुमार वर्मा, स्वामीनाथ, दिवाकर शर्मा, अरविंद सिंह तथा रोवर रेंजर के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*