अभिव्यक्ति की आजादी पर मोदी सरकार लगा रही है अंकुश



 जौनपुर। लोकतंत्र में बोलने की आजादी पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा  लगातार कुठाराघात करने का प्रयास  किया जा रहा है!   मोदी सरकार विपक्ष के सवालों से संसद में  बचने के लिए असंवैधानिक कदम उठाने से भी संकोच नहीं कर रही है  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का लोकसभा से निलंबन इस बात का जीता जागता प्रमाण है। वर्तमान सरकार हर हाल में विपक्ष का दमन करने पर उतारू है ताकि जनता के सवालों से बचा जा सके। देश के कुछ उद्योगपति पर सवाल खड़े करने से  मोदी सरकार क्यों घबरा रही है। भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने  के खिलाफ  जिले के कांग्रेसी जन  द्वारा शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम  के नेतृत्व में सब्जी मंडी स्थित कांग्रेस शहर कार्यालय  से नगर कोतवाली तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध  दर्ज किया  गया।


इस मौके पर राकेश उपाध्याय,राकेश सिंह, सत्यवीर सिंह,सन्दीप सोनकर, नेसार इलाही,राजकुमार गुप्ता,अजय सोनकर, अमित मिश्रा, अबी बक्कास, बब्बी खान, अमन सिन्हा, अमिष श्रीवास्तव,फरहन जिलानी,रोहित पाण्डेय,अभिश इमाम,अभिमन्यु तिवारी,साजिद मानू, तालिब,गौरव मौर्य,ताहिर, शशांक सोनकर,अली अंसारी, इक़बाल आदि लोगो ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि