आराजक तत्वों ने करबला के गुंबद को भगवा रंग से रंगा, तनाव कम करने के लिए पुलिस तैनात



जौनपुर। जनपद के नेवढ़िया क्षेत्र के सहिजनी गांव मे मुस्लिम समुदाय द्वारा बनवाये गए कर्बला के गुंबद को मंगलवार की रात में अराजक तत्वों ने भगवा रंग में पेन्ट कर रंग डाला। वहां लगे इस्लामिक झंडे को भी उठा ले गए। वहीं सुबह देखने के बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पहले तो तनाव बढ़ा लेकिन बाद में स्थित सामान्य हो गयी। पुलिस ने तत्काल ग्राम प्रधान से संपर्क कर माहौल बिगड़ने से पहले ही उसे पहले वाले रंग में पेंट करा दिया। दोपहर बाद तक वहां पुलिस तैनात रही।
बुधवार को जब गांव के लोगों की नजर गुंबद पर पड़ी तो घटना को लेकर चर्चा होने लगी। देखते देखते गांव के करीब-करीब सभी लोगों को मामले की जानकारी हो गई। ऐसे में वहीं से पुलिस को फोन किया गया और थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि कर्बला में जो गुंबज बनाया गया था उसे हरे और सफेद रंग में रंगा गया था।
मंगलवार की रात में कुछ अराजक किस्म के लोगों ने गुंबज को भगवा रंग से रंग दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में गुंबज को फिर से हरे रंग का पेंट करवाकर मामले को शांत कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया ने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा कर्बला के गुंबज को पेंट करके भगवा रंग कर दिया गया था। सूचना मिलने पर ग्रमीणों व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में सुबह ही हरे रंग से गुंबज को दोबारा रंगवा दिया गया है। इस तरह का दुस्साहस करने वाले अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। गांव में स्थिति सामान्य है।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद का विकास पुरुष बनने के लिए कृपाशंकर सिंह एन्ड कम्पनी की चाल हुई फुस्स, जानिए असली सच है क्या?

योगी के तबादला एक्सप्रेस की जद में नौ आईएएस और पांच पीसीएस के बदले गये कार्यक्षेत्र,जानिए किसे कहां मिली तैनाती

सगे छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दिया पुलिस एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी, हत्यारा फरार