फिल्म अभिनेत्री की मौत के मामले में समर सिंह संजय सिंह की तलाश शुरू, पूर्वांचल के जिलो में हो रही छापेमारी


भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह आजमगढ़ में नहीं मिले। दोनों की तलाश में पुलिस पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में छापा मार रही है। पुलिस की एक टीम मुंबई भी रवाना की गई है।
आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अभिनेत्री की मां की तहरीर पर पुलिस भोजपुरी गायक समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा कायम कर तलाश कर रही है।
भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं।
इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। आजमगढ़ के मेंहनगर स्थित घर से लेकर उसके अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। सभी मोबाइल फोन बंद हैं। वह अपने परिजनों व करीबियों के संपर्क में भी नहीं है। उधर, इस संबंध में एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दोनों आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
आरोपियों की तलाश में पुलिस आज़मगढ़ सहित अन्य जगहों पर दबिश मार रही है। लेकिन अभी आरोपी पहुंच से दूर है। मोबाइल का लॉक भी अभी नही खुल सका है। उम्मीद है कि मोबाइल खुलने के बाद अहम सुराग मिल सकते है। मंगलवार को पुलिस ने अभिनेत्री की मां मधु, भाई हरिओम फ़िल्म टीम के सदस्यों व होटल के स्टाफ का बयान दर्ज किया।
सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिली भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सोमवार को गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। सोमवार को मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची मधु दुबे ने आरोप लगाया कि समर अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की सूचना पाकर उनकी मां मधु दुबे मुंबई से वाराणसी आईं और तहरीर देकर सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रोते-बिलखते हुए मधु ने आरोप लगाया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब आकांक्षा के मोबाइल फोन पर संजय सिंह ने फोन किया था। धमकाया था कि तुम्हारी हत्या करा देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद का विकास पुरुष बनने के लिए कृपाशंकर सिंह एन्ड कम्पनी की चाल हुई फुस्स, जानिए असली सच है क्या?

योगी के तबादला एक्सप्रेस की जद में नौ आईएएस और पांच पीसीएस के बदले गये कार्यक्षेत्र,जानिए किसे कहां मिली तैनाती

सगे छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दिया पुलिस एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी, हत्यारा फरार