फायरिंग कर युवक को घायल करने वाले दो बाल अपचारी 24 घंटे में गिरफ्तार

जौनपुर। रविवार की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को घायल करने के मामले में थाना सरायख्वाजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा अमरेंद्र कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगे थे।

सोमवार को पुलिस टीम कोईरीडीहा चौराहे पर मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि खानपुर अकबर में फायरिंग की घटना में शामिल दो अभियुक्त पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास मौजूद हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पहले गेट के पास पहुंची। मुखबिर के इशारे पर सड़क किनारे गुमटी के पास खड़े दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवक बाल अपचारी पाए गए। उनकी पहचान शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह एवं आनंद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह, निवासी ग्राम अकबर जगदीशपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को रात करीब 12.50 बजे हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ थाना सरायख्वाजा में मुकदमा संख्या 59/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय, कांस्टेबल विनोद सिंह एवं कांस्टेबल कृष्णानंद यादव शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी