मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप, कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग मतदाताओं के नाम सूची से कटवा रहा है, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी जौनपुर से मिला और इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता बीएलओ पर दबाव बनाकर जाति विशेष एवं गैर-भाजपाई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवा रहे हैं।

डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सुनियोजित तरीके से फार्म-7 भरवाकर मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान शहर अध्यक्ष आरिफ खान, सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, इरशाद खान, जयप्रकाश मिश्रा, आरिफ सलमानी, जय मंगल यादव, अनिल सोनकर, होजैफा खान, अधिवक्ता शैलेंद्र यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर महोत्सव में गूंजा ‘विकसित भारत’ का सुर, डीएम के गीत ने बांधा समां

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

*जौनपुर: डीआईजी का औचक निरीक्षण, थाना जफराबाद में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत*