पति की जमानत कराने का झांसा देकर, महिला के साथ किया दुष्कर्म, एफआईआर मामले की जांच शुरू


जनपद बुलंदशहर में एक महिला ने खानपुर नगर निवासी दो लोगों ने पति की जमानत करवाने का झूठा आश्वासन देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दोनों आरोपितों पर जमानत करवाने के नाम पर रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया है। महिला जब पांच माह की गर्भवती हो गई तब उसने दोनों हैवानों के चंगुल से निकलने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 
महिला ने बताया कि उसका पति दो साल से जेल में बंद है। लगभग आठ महीने पहले शाहिद व महबूब नामक दो लोगों ने उसे पति की जमानत जल्दी करवाने का आश्वासन दिया था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उससे जमानत के लिए जोड़कर रखे रुपये भी ले लिए। तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि शाहिद ने लगभग सात माह पूर्व तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो खींच लिए, जिनके बल पर वह लगातार उसका शोषण कर रहा है।
दारोगा से मिलवाने के बहाने ले गए बुगरासी 
आरोप है कि बीती 28 अगस्त को शाहिद का साथी महबूब उसे दारोगा से मिलवाने के बहाने बुगरासी ले गया और वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने तहरीर में कहा कि वह पांच महीने की गर्भवती है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शाहिद व महबूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इनका कहना है।पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम