*जौनपुर: डीआईजी का औचक निरीक्षण, थाना जफराबाद में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत*


जौनपुर,वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने बुधवार को थाना जफराबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया गया।

डीआईजी ने थाना कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, बैरक, शौचालय और हवालात का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। थाना कार्यालय में अभिलेखों की जांच के साथ ही जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की गई।

उन्होंने थाना परिसर में खड़े वाहनों को अपराध के क्रम में व्यवस्थित रखने और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मालखाने का निरीक्षण कर संबंधित मुहर्रिर को लंबित माल के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही पीआरवी वाहनों की जांच कर रिस्पांस टाइम कम करने पर जोर दिया।

थाना समाधान दिवस को लेकर डीआईजी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ला को विशेष निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) सृष्टि जैन समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी