*अशोक की जयंती पर सपा ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन*

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में गुरुवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में महान शासक प्रियदर्शी सम्राट अशोक की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक का शासनकाल (ईसा पूर्व 269-232) भारतीय इतिहास में एक सशक्त और अखंड शासन का प्रतीक रहा है। वे मौर्य वंश के सबसे प्रतापी शासकों में गिने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक शांति, न्याय और अहिंसा के प्रतीक थे, जिन्होंने युद्ध का त्याग कर मानवता का मार्ग अपनाया। ऐसे महामानव को हम सभी नमन करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। विचार गोष्ठी को सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनारायण बिंद, श्रद्धा यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया और सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

अंत में अर्जक संघ के संस्थापक सदस्य राम आश्चर्य यादव सहित पीडीए समाजवादी परिवार के अन्य लोगों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*