जौनपुर: आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 82 पव्वा अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर: आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 82 पव्वा अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


जौनपुर 26! मार्च
जिलाधिकारी दिनेश चंद के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के देवकली-सुल्तानपुर मार्ग पर आबकारी निरीक्षक अबुल क़ैस व पुलिस उपनिरीक्षक सैय्यद हसन जाफर रिज़वी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दिलीप यादव पुत्र लाल बहादुर यादव तथा चंद्रेश यादव पुत्र हरिलाल यादव, निवासी हमजापुर, थाना सराय ख्वाजा, जनपद जौनपुर शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 82 पव्वा अवैध देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना सराय ख्वाजा में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

जनपद में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी, प्रशासन सख्त। 

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी