लोक संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजें युवा : प्रो. मनोज मिश्र
मोहम्मद हसन पीजी कालेज में एनएसएस शिविर का हुआ समापन
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह ने युवाओं को राष्ट्र सेवा, अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना से प्रेरित करते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि प्रो. राहुल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने का सशक्त माध्यम है, साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा भाव पहुँचाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा भी देती है, इसलिए विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवन में अपनाना चाहिए। समापन सत्र में अतिथियों द्वारा विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, सेवा-भाव, सामाजिक जागरूकता एवं लोक परंपराओं के संरक्षण को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र पाठक, अब्दुल हक अंसारी, डॉ. जीवन यादव, आर.पी. सिंह, डॉ. ममता सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सतीश दुबे, डॉ. राखी सिंह, प्रवीण यादव, तकरीम फात्मा, उमरा खान,आदिति मिश्रा,डॉ अनुराग यादव,अंकित यादव, राज पाठक, राजन पांडेय, अल्तमस, जाकिर, आदिल, सुजीत सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे कार्यक्रम संचालन सुमित सिंह ने किया।
Comments
Post a Comment