कालेज 25 मार्च तक प्रैक्टिकल मार्क्स अपलोड करेः कुलपति

सभी रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित करने का कुलपति का निर्देश

परीक्षा फार्म को 25 मार्च तक भरवा देः परीक्षा नियंत्रक

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की परीक्षा समिति के साथ कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सोमवार को बैठक कर रिजल्ट घोषित करने के समय‑सीमा और प्रक्रिया पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से महाविद्यालयों के आंतरिक तथा प्रैक्टिकल परीक्षाओं के रिजल्ट न आने पर कुलपति ने सख्त चिंता और नाराजगी व्यक्त की।

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिए कि वे 25 मार्च तक सेशनल एवं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के  मार्क्स   पूर्णतः अपलोड कर दें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो महाविद्यालय निर्धारित तिथि तक अपने रिजल्ट अपलोड नहीं करेंगेऐसे संस्थानों के रिजल्ट रोक दिए जाएंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर के स्तर पर यूजी और पीजी सभी कार्यक्रमों के रिजल्ट 31 मार्च तक जारी करने का निर्णय लिया गया।

कुलपति प्रो. सिंह ने परीक्षा सत्र 2026 के संबंध में जारी हुए परीक्षा फॉर्म भरने की समय सीमा को भी सख्ती से पालन करने कहा और महाविद्यालयों तथा परिसर के संबंधित प्रशासनिक व शैक्षणिक दलों को 25 मार्च, 2026 तक सभी परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल से सम‑सेमेस्टर (रेगुलर) परीक्षा की शुरुआत होनी हैजिसके कारण रिजल्ट और फॉर्म जमा‑क्रम में समयबद्धता सुनिश्चित करना विशेष रूप से आवश्यक बताया गया।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने परिसर और महाविद्यालयों के रिजल्ट में आने वाली समस्याओं के बारे में कुलपति को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूजी के 13 पाठ्यक्रमों के रिजल्ट पहले ही ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैंजबकि पीजी स्तर के कई कार्यक्रमों के रिजल्ट भी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं रिजल्ट पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

परिसर टेक्निकल सेल के प्रभारी डॉ. अमरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि पीजी स्तर के शेष रिजल्ट लगभग दो दिनों के भीतर जारी करने की पूरी कोशिश की जाएगीताकि छात्रों की आगे की पढ़ाईभर्ती एवं कार्य‑नियुक्ति पर कोई अनावश्यक देरी न हो।

बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंहउपकुलसचिव अजीत सिंहप्रो. सौरभ पालप्रो. मिथिलेश सिंहप्रो. गिरिधर मिश्रडॉ. अमरेंद्र सिंहडॉ. मनीष गुप्ताडॉ. सुनील कुमारडॉ. अशोक यादवडॉ. विशालडॉ. सुधीर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*