*मिशन शक्ति अभियान: जौनपुर पुलिस की सख्ती और संवेदनशीलता, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान*




जौनपुर | प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को ज़मीन पर उतारते हुए जौनपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता और सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, छेड़छाड़, साइबर उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

जौनपुर पुलिस ने साफ किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। हर शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी