*जौनपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अवैध कट बंद होंगे, ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर कड़ा एक्शन*

*डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बैठक, ब्लैक स्पॉट सुधार और जागरूकता अभियान पर जोर*

जौनपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई अहम निर्देश जारी किए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने अवैध कट को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए और इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही जनपद के ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां आवश्यक सुधार कार्य तेजी से कराए जाएं। सड़क संकेतक और चेतावनी बोर्डों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने ओवरलोडिंग और तेज गति पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जनपद की सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया,ज़िला सूचना अधिकारी मनोकामना राय अधिशाही अधिकारी पवन कुमार सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी