अफवाहों से मचा हड़कंप, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: 1389 KL डीजल और 1155 KL पेट्रोल उपलब्ध



जौनपुर, 28 मार्च! जनपद में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रित है। जिले के 275 पेट्रोल पंपों के माध्यम से ईंधन की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 तक जनपद में 1389 किलोलीटर डीजल और 1155 किलोलीटर पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही ऑयल डिपो से लगातार आपूर्ति जारी है, जिससे किसी भी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है।

बताया गया कि 27 मार्च को सामान्य दिनों की तुलना में पेट्रोल-डीजल की बिक्री अधिक हुई, जिसके चलते 16 पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त हो गया था। हालांकि, संबंधित ऑयल कंपनियों द्वारा तत्काल आपूर्ति शुरू कर दी गई है और स्थिति अब सामान्य हो रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि

अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं
केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें
पेट्रोल-डीजल का भंडारण करने का प्रयास न करें
किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह सुनिश्चित की जा रही है और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी