जौनपुर में डाक्टर के इलाज पर बड़ा सवाल हादसे में घायल दादा के बाद हुई पोते की भी मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का गम्भीर आरोप।


जौनपुर। जहां समाज में डॉक्टरों को भगवान माना जाता है तो कुछ डाक्टर कि लापरवाही से दादा पोते की मौत के बाद परिजन ऐसे डॉक्टरों को हैवान की संज्ञा दे डालते है, जहां सड़क हादसे में घायल दादा-पोते की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जिले के बदलापुर नगर/थाना क्षेत्र के बरौली वार्ड 3 निवासी मुहम्मद सलीम (मुन्ना) के पुत्र अरबाज सिद्दीकी ( रोमी ) की दुर्घटना का मामला सामने आया है जहां बीते 11 मार्च 2026 को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दादा और उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए शहर स्थित दुर्गा सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दादा की उसी दिन मौत हो गई थी।घटना के बाद से ही पोते का इलाज चल रहा था,

लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दूसरी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि दुर्गा सीटी अस्पताल के डॉक्टर आलोक यादव की लापरवाही के चलते दोनों की जान गई है। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि