जौनपुर में दुष्कर्म आरोपी का संदिग्ध हालात में शव मिला, कमरे में फंदे से लटका मिला युवक


जौनपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित वाजिदपुर उत्तरी मोहल्ले में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दुष्कर्म के एक आरोपी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर टीम पहुंच गई।
मृतक की पहचान गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अमरा गांव निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ लगभग 10 दिन पहले गांव की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एक अन्य युवक भी आरोपी है और दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
बताया जा रहा है कि फरारी के दौरान विजय अपने एक परिचित के मकान में वाजिदपुर उत्तरी में छिपकर रह रहा था। इसी दौरान शनिवार देर रात उसने कथित रूप से कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

*जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम*