दिल्ली के जंतर-मंतर पर NMOPS की शांतिपूर्ण रैली के बाद आयोजकों पर FIR, प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन
25 नवम्बर 2025 को NMOPS के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित शांतिपूर्ण रैली के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बीरेंद्र सिंह धारीवाल सहित संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों पर FIR दर्ज किए जाने से शिक्षकों-कर्मचारियों में व्यापक रोष व्याप्त है। प्रतिभागियों के अनुसार पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और धरने के समय प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया गया। इसके बावजूद FIR दर्ज किया जाना अत्यंत निंदनीय बताया जा रहा है।
NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर देशभर में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने FIR की सांकेतिक प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसी क्रम में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर पूरे प्रदेश में प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जौनपुर में अटेवा संयोजक चंदन सिंह और जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर FIR की प्रतियां जलाकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का प्रयास बताते हुए कार्रवाई वापस लेने और शांतिपूर्ण आंदोलनों का सम्मान किए जाने की मांग उठाई।
शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Comments
Post a Comment