पांडेश्वर नाथ धाम पड़ीला में महाशिवरात्रि के दिन हर हर महादेव के जयकारों के साथ आस्था का जन सैलाब उमड़ा
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत व एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा ने मेले का किया औचक निरीक्षण
एसीपी थरवई सहित कई थानों की फोर्स मेले में रही मौजूद
थरवई। रविवार को पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला में सुबह भोर से ही श्रद्धालुओं का लंबी कतार लगी रही, जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और भांग-धतूरा अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर व मेले परिसर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न ना हो जिसको दृष्टिगत रखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त थरवई अरुण पाराशर, इंस्पेक्टर थरवई संतोष कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त निरीक्षक पारस नाथ सहित समस्त स्थान की फोर्स मेले क्षेत्र में मौजूद रहते हुए पूरी तन्मयता के साथ मेले में जुटी रही। वहीं श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से पाण्डेश्वर नाथ धाम पड़िला में दर्शन के लिए आते रहे। प्रयागराज के प्रसिद्ध मंदिर पड़िला स्थित पाण्डेश्वर नाथ धाम जिसे पड़िला महादेव जी धाम के नाम से भी जाना जाता है यह मंदिर पंचकोसी परिक्रमा के अंतर्गत भी आता है ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त अपनी पूरी श्रद्धा से भगवान शिव को मानते हैं उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु। एसीपी थरवई अरुण पाराशर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरन्तर मेले में जुटे रहे। वहीं मेले में किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़ न हो जिसको लेकर मेले क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों पर प्रवेश वर्जित रहा जिससे श्रद्धालओं के आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो सरलता के साथ भगवान शिव के मंदिर में जा सकें। उसी दौरान मेले में खोये हुए करीब 8 वर्षीय बच्चे को एसीपी थरवई के नेतृत्व में थरवई पुलिस की सक्रियता से उनकी माता से सकुशल मिलवाया गया। वहीं मौके पहुंचे एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा मेले में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, भीड़ नियंत्रण, मेले में बनाई गई पुलिस चौकी, स्वच्छ पेयजल व मंदिर में स्वच्छता आदि पर विशेष नजर रही। मेले मे मौजूद रहे इंस्पेक्टर सतीश कुमार एस आई जितेन्द्र सिंह, एस आई अर्जुन सिंह, एस आई अमरदेव सिंह, एस आई अमरदीप कश्यप, एस आई जंगबहादुर सिंह, एस आई लल्लन नाथ सिंह, महिला एस आई निधि पटेल, एस आई आकांक्षा द्विवेदी, व थाना थरवई सहित कई थानों की फोर्स के साथ साथ एलआईयू टीम भी मेले मौजूद रही।
Comments
Post a Comment