एसआईआर के लिए मेगा कैंप,भरे गए एक हजार से ज्यादा फार्म


जफराबाद।स्थानीय कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को एसआईआर के लिए मेगा कैंप लगाया गया।मेगा कैम्प में एक हजार से ज्यादा फार्म भरे गए। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह सुबह से ही कैम्प में मौजूद लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि आप लोग अपने आसपास के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जागरूक करे।जिससे फार्म ज्यादा ज्यादा भरा जा सके।कैम्प में अचानक ईआरओ /एसडीएम अजय उपाध्याय पहुंचे।उन्होंने वहां मौजूद खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह,प्रधानध्यापिका छाया सिंह द्वारा फार्म को लेकर कई अहम बातों को पूछा।जिसे श्री उपाध्याय ने उनको समझाया।श्री उपाध्याय ने एसआईआर को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान से बात किया।इस मेगा कैम्प के संचालन में लक्ष्मीकांत सिंह,अंजू सिंह,शैलेन्द्र सिंह,भरतलाल शर्मा,गौरव कुनै,सौरभ सिंह,ऋचा सिंह,मालविका सिंह,राजमन,ओमकार यादव,शैलेन्द्र सिंह आदि लगे रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी

रामपुर में पुलिस पर फायरिंग नकाबपोश बदमाशों ने चेकिंग के दौरान किया हमला, बाल-बाल बची टीम