रंगों में झलकी नागालैंड की सांस्कृतिक विरासतपूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक दिसंबर को नागालैंड स्थापना दिवस का होगा आयोजन


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राजभवन के दिशा-निर्देश के तहत एक दिसंबर को नागालैंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा। नागालैंड दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाया। एक दिसंबर को विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में नागालैंड दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने समिति के संयोजकों के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की।
सोमवार को विश्वविद्यालय में नागालैंड दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही नागालैंड की रंगोली, प्रदर्शनी, मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुति तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के बाद अपराह्न दो बजे आर्यभट्ट सभागार में मुख्य कार्यक्रम होगा। नागालैंड पर एक वृत्तचित्र भी दिखाया जायेगा।
संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में नागालैंड स्थापना दिवस को लेकर सभी में बहुत उत्साह है। यहाँ नागालैंड की संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने का पूरा प्रयास किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य नागालैंड की सामाजिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशिष्टताओं को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना है, जिससे वे विभिन्न राज्यों की परंपरा एवं पहचान से अवगत हो सकें। विद्यार्थियों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। रंगोली कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अन्नू त्यागी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

*चाइनीज मंझे की चपेट में आने से प्राइवेट शिक्षक की मौत*

*उप्र में 31 मार्च 2025 के बाद आंशिक भुगतान करने वाले बकायेदार भी बिल राहत योजना से होंगे लाभान्वित*

*बक्सा थाने के गौशाला पर हुए विवाद में आया नया मोड़, बजरंगदल के जिला संयोजक सहित 11 लोगों पर दर्ज हुआ SC/ST सहित धाराओं में मुकदमा।*