संदिग्ध स्थिति में महाराष्ट्र के खंडवा में ट्रेन से गिरा युवक मौत

मछलीशहर के कौरहा गांव निवासी था युवक, परिजन शव लेने हुए रवाना:

मछलीशहर, जौनपुर -महाराष्ट्र के खंडवा में मुंबई से घर वापस लौटते समय ट्रेन से गिरकर कौरहा गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन युवक का शव लेने घर से रवाना हो गए है।
कोतवाली क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश गौतम पुत्र धर्मराज एक सप्ताह पहले घर से बिना बताए अपनी बड़ी बहन के यहां मुंबई गया था। तीन दिन पहले उसने मुंबई से फोन कर घर वालो को मुंबई पहुंचने की जानकारी दी। उसके बाद वह अपनी बहन के यहां से बिना बताए ट्रेन पकड़ कर घर वापस आ रहा था और ट्रेन से गिरकर हादसा हुआ लेकिन परिजनों को तत्काल कोई जानकारी नहीं हुई। राजेश पांच बहनों में घर का इकलौता वारिस था। वह गांव में ही पेंटिंग और मजदूरी का कार्य करता था। छोटी बहन पूजा ने बताया कि पिता भी मजदूरी का कार्य करते हैं।परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। राजेश की शादी हो चुकी थी किंतु पत्नी से कोई नाता नहीं था। पिता, चाचा और चाचा का लड़का शनिवार रात रत्नागिरी सुपर फास्ट ट्रेन से रवाना हो गए। पहले जानकारी मिली थी कि घटना कटनी में हुई है किंतु वहां जाने पर पता चला घटना महाराष्ट्र के खंडवा में हुई है। अब वे लोग रविवार दोपहर में ट्रेन पकड़ खंडवा जायेगे। ग्राम प्रधान पप्पू यादव ने बताया कि कोतवाली से फोन आने पर घटना की जानकारी हुई। मृतक के परिवार से वार्ता हुई। मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
मृतक के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित

सादीपुर में बनने वाली सड़क के निर्माण में क्षेत्रिय जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से बढ़ी लोगों में परेशानी