स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल मे हुई खेल प्रतियोगिता मे स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मिला मेडल व प्रशस्ति पत्र



कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती - मुख्य अतिथि - मेजर जनरल धर्मराज राय 

थरवई / शिक्षा के साथ - साथ बच्चे खेल में भी अग्रणी हो रहे और अपनी प्रतिभा व स्किल को डेवलप कर रहे। आज खेल में भी बच्चे अपना करियर बना रहे और देश का नाम रोशन कर रहे। उसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में चर्चित स्कूल जनपद प्रयागराज गंगानगर जोन थरवई के गोमती नंबर चालीस निकट स्थित स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने नंबर गेम, कलर बॉल गेम, बैलून, रिले रेस, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, बैडमिंटन, हाई जम्प आदि खेल प्रतियोगितायें आयोजित हुई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खेल में प्रतिभाग करते हुए जीत हासिल कर मेडल व ट्रॉफी अपने नाम किया। रविवार को स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तहत पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मेजर जनरल धर्मराज राय रहे एवं कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया एवं उन्हें पुष्प गुच्छ के साथ उनका सम्मान बढ़ाया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने डांस की मधुर मधुर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया उपस्थित सभी बच्चों का तालियों के साथ उनका उत्साह वर्धन बढ़ाते रहे। वहीं खेल प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर बच्चों का सम्मान बढ़ाया। बैडमिनट आदि खेलों में विजयी टीम ट्रॉफी को  अपने नाम किया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल धर्मराज राय ने अपने सम्बोधन में शिक्षा की महत्वता पर प्रकाश डाला और यह भी बताया की कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और अच्छी सफलता के लिए अच्छे ज्ञान की अवश्यकता होती है। आज बच्चों ने जिस तरह से खेलों में प्रतिभाग किया और स्थान प्राप्त किया बड़े गौरव की बात है की आज के बच्चे ही कल का भविष्य होंगे। निदेशक संजय शुक्ला ने बतलाया बच्चों की कड़ी मेहनत व सच्ची लगन ही उनके सफलता की ओर उन्हें ले जा रही है। एवं आये हुए सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टॉफ व बच्चों की अभिभावक भी रहे मौजूद। कार्यक्रम का संचालन नेहा माथुर द्वारा बड़े ही बेहतर तरीके से किया गया।

  कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

अजगर लील गया नीलगाय का बच्चा इलाके में रही अफरा तफरी

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित