जौनपुर बूथ संख्या 78 पर कार्यकर्ताओं संग सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने रविवार को बूथ संख्या 78 दुमदुमा पश्चिम, सेक्टर ईशापुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो संवाद ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि “मन की बात सुनने से कार्यकर्ताओं में एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात के 128वें एपिसोड को संबोधित करते हुए बताया कि नवंबर का महीना कई प्रेरणादायक घटनाओं का साक्षी रहा। उन्होंने कहा कि हाल ही में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसके साथ ही उन्होंने वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में आरंभ हुए कार्यक्रमों का उल्लेख किया और इसे राष्ट्र की संस्कृति एवं गौरव से जुड़ा ऐतिहासिक क्षण बताया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में और सक्रियता से भाग लेने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*