विश्व हृदय दिवस पर निकली जागरूकता रैली, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
रैली के माध्यम से आमजन को हृदय रोग से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। इसमें नशामुक्ति, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनावमुक्त जीवनशैली और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. हरेंद्र देव सिंह ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए, तेलयुक्त भोजन से परहेज करना चाहिए और योग-व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सात से आठ घंटे की नींद और पर्याप्त पानी पीने पर भी जोर दिया।
रैली के बाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ डॉ. मधु शारदा ने किया और संचालन देवेश गुप्ता ने किया। समापन डॉ. रॉबिन सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्ण देव सिंह की देखरेख में हुआ।
इस अवसर पर डॉ. विकास सिंह, मनोज सिंह, बलवंत सिंह, गगनेन्द्र सिंह सहित कृष्णांजलि परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
लगातार 21 वर्षों से आयोजित यह रैली समाज को संदेश देती है—
“दिल स्वस्थ तो जीवन सुरक्षित।”
Comments
Post a Comment