मल्हनी उप चुनाव को लेकर राजनैतिको के बीच जबर जस्त वाक युद्ध शुरू
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव को लेकर अब राजनैतिको के बीच जबर जस्त वाक युद्ध शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष एवं विपक्षी दल सपा के नेता गण आमने-सामने होते जा रहे हैं। जिससे दोनों दलों के नेताओं अब तल्खी तेज होती जा रही है।
बतादे कि प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जन सभा में नौपेड़वा स्थित यादवेश इन्टर कालेज के परिसर में भाजपा सरकार के आवास विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव ने अपने सम्बोधन में जिले के पांच कुनबों को लेकर व्यक्ति गत टिप्पणी किया।तो इसकी खबर सपा नेता एवं पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई को लगी तो उनके द्वारा भी गिरीश चन्द यादव पर जबरदस्त पलट वार किया है।
शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि उसके पास तो पहले धनियां बोने की जमीन नहीं थी मंत्री बनने के बाद भ्रष्टाचार करके अपने रिस्तेदारो के नाम सम्पत्तियों बना लिया है। इसकी जांच लोकायुक्त से करायी जायेगी पता चल जाएगा आम चुनाव में सदर की सीट से अब समाजवादी इसकी जमानत जप्त करायेगे तब इसको इसकी औकात पता चल जायेगी।
Comments
Post a Comment