सात साल की मूक बधिर हुईं हैवानियत का शिकार,कहां गयी मिशन शक्ति


प्रदेश में सरकार द्वारा मिशन शक्ति चलाये जाने के बाद भी यूपी में बच्चियों व महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। हैवान अपराधी मूक बधिर बेटियों तक को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने से नहीं चूक रहे है। ताजा मामला जनपद कन्नौज के सौरिख थानाक्षेत्र का है।  एक हैवान युवक द्वारा एक दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। हालांकि पीड़िता के पिता ने पुलिस पर मेडिकल परीक्षण में देरी करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते  गुरुवार की  सुबह कन्नौज के सौरिख थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक मूक-बधिर सात साल की बच्ची को उसी गांव में रहने वाला युवक बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने मासूम के साथ हाइवे के किनारे झाड़ियों में दुष्कर्म किया और भाग गया।

दुष्कर्म के दौरान बच्ची के बुरी तरह से खून बहने लगा और वह खून से लथपथ अपने घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए बच्ची को लेकर शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कन्नौज के जिलाधिकारी व एसपी भी थाने पहुंचे और आरोपी युवक से पूछंताछ किये और जेल रवाना कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

मड़ियाहूं में समता सम्मेलन में बोलीं—जातीय जनगणना व यूजीसी लागू न हुआ तो होगा आंदोलन-डॉ. पल्लवी पटेल

तकनीक के साथ जागरूकता जरूरी, डिजिटल समझ ही असली ताकत